शिवपुरी - भगवान राम जन्म उत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिवपुरी में राम नवमी पर भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए इतना ही नहीं जगह-जगह पर शोभा यात्रा का फूल माला बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।
जगह-जगह पर भंडारे आयोजित हुए किसी ने पूरी सब्जी तो किसी ने ठंडाई का वितरण किया विशाल शोभा यात्रा का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल पुरानी शिवपुरी द्वारा स्वागत किया गया किया गया जब शोभा यात्रा मंच के समीप पहुंची तो पुष्प बरसा कर फूल माला पहनकर एवं जय श्रीराम के नारे लगाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया इस मौके पर आकाश राठौर मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, संजय कुशवाहा जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा, जीतू राठौर, विशाल राठौर, प्रशांत सिंह परिहार, विवेक जैन, मुकुल आनंद झा, अंश यादव, रामवीर लोधी, नरेश कुशवाहा, विकास राठौर जीतू नामदेव, वीरेंद्र रावत, विशाल गुर्जर, जीतू राठौर, मृदुल शर्मा, सत्यम, मनोज झा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Tags
Shivpuri