कोलारस में श्री राम जी के मंदिरों पर मनाया गया रविवार को प्रकट उत्सव - Kolaras

कोलारस - कोलारस में 6 अप्रैल रविवार के दिन रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री राम जी का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया साथ ही कोलारस के बीचों-बीच स्थित राम जी के बड़े मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया इसी क्रम में कोलारस के सभी मंदिरों पर श्री राम जी का प्रकट उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जा रही है। इस दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी भी है, जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। दरअसल, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुण्य तिथियों में से एक माना गया है। इस तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। रामलला के जन्मोत्सव की खुशी में देशभर में पूजा के साथ-साथ शोभा यात्राएं भी निकाली जाती हैं। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि और महत्व के बारे में जानते हैं...।

राम नवमी का पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और विशेष रूप से भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। राम नवमी का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा में काफी विशेष स्थान रखता है। इसे भगवान श्रीराम की मर्यादा, वीरता, और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ-साथ उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म