चलो परिसर अभियान से विकसित भारत विज़न 2047 के संदर्भ में वक्ताओं ने रखी अपनी राय
सागर शर्मा शिवपुरी - बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी नगर के द्वारा साइंस कॉलेज शिवपुरी में विकसित भारत विज़न 2047 के विषय में परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान एबीवीपी के प्रान्त संगठन मंत्री रोहित दुबे ने विषय रखते हुए परिचर्चा की उन्होंने कहा कि विकसित भारत की नींव कॉलेज में पक्की करनी पड़ेगी क्योंकि महाविद्यालय में पढ़ने वाला विद्यार्थी ही भविष्य का भारत है अलग - अलग उदाहरण के साथ उन्होंने अपना विषय रखा इस दौरान साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन श्रीवास्तव व गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एन के जैन समेत प्राध्यापक व सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे मंच संचालन नगर मंत्री विक्रम गुर्जर ने किया वहीं आभार नगर अध्यक्ष डॉ आनंद मिश्रा ने व्यक्त किया।