बस हादसे में कोलारस के रामगढ़ के यात्रियों की सड़क हादसे में दुखद मौत - Kolaras

कोलारस - मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुजरात की सापुतारा की खाई में गिर गई इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए हैं इनमें से 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है ये श्रद्धालु नासिक से वापस आ रहे थे हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। बस में कुल 48 यात्री सवार थे मृतकों में से तीन एक ही गांव के रहने वाले थे अधिकतर लोग शिवपुरी जिले से थे।

एमपी के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरने से इलाके शोक का माहौल है। इस हादसे में शिवपुरी जिले के चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार श्रद्धालुओं को भी चोटें आई हैं घायलों का रेस्क्यू कर उपचार किया जा रहा है।

तीर्थ यात्रा पर गए कोलारस विधानसभा के रामगढ़ निवासियों की सड़क हादसे में दुखद मौत जानकारी के अनुसार कोलारस परगना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम रामगढ़ निवासियों में भोला राम कुशवाह, श्रीमती गुड्डी राजेश यादव, कमलेश वीरपाल यादव एवं  बिजरौनी के बृजेन्द्र यादव की गुजरात के डांग जिले में बस खाई में गिरने से दुखद मृत्यु होने की सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है इस दुखद घटना के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है।

मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को द्वारका की ओर जा रही यात्री बस का नासिक सूरत हाईवे पर गुजरात के सापुतारा घाट के पास  खाई में गिरने से दुर्घटना में पांच यात्रियों का असामयिक निधन हो गया, जिसमें शिवपुरी के चार यात्री शामिल थे इसमें शिवपुरी के रामगढ़ निवासी भोलाराम कुशवाह, गुड्डीबेन यादव, कमलेशबाई यादव और बिजरौनी निवासी विजेंद्रसिंह यादव का निधन हो गया। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4- 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

इस दुर्घटना में गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए के साथ समुचित इलाज की व्यवस्था एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

1. Rajkumari W/o Wumansingh Yadav, Age-65, Ta.-Manpur, Dist.-Guna
2. Wumansingh Subaji Yadav, Age-66, Ta.-Manpur, Dist.-Guna
3. Mamtabai W/o Brijesh urfe Pappu Panditji, Age-49, Gram-khatora, Dist.-Shipri
4. Brijesh urfe Pappu Gajanand Panditji, Age-51, Gram-khatora, Dist.-Shipri
5. Lalji Rao Ganesh Rao Paal, Age-60, Gram-Brijroni, Thana-Indhar
6. Bhaiyalal Shankarsinh Yadav, Age-70, Gram-Dudhai, Dist.-Guna
7. Champabai W/o Premsinh Lodha, Age-60, Gram-Dholwaj, Dist.-Guna
8. Kusumbai W/o Bahadursingh Yadav, Age-65, Dist.-Guna
9. Mithilesh Parimalsingh Yadav, Age-62, Gram-Ganeshkhera, Dist.-Guna
10. Ganeshibai Kaanuram Kolka, Age-50, Gram-Vargada, Guna
11. Shrimatibai Phulsingh Yadav, Age-60, Gram-Gopalpar
12. Indrabhaansingh Jaymandalsingh Yadav, Age-58, Magonavada, Shivpuri
13. Mahendrasinh Topansingh Yadav, Age-60, Gram-Padamghaat
14. Mahendrasinh Hartumsingh Yadav, Age-55, Gram-Ramgadh
15. Kailashbai Mahendrasinh Yadav, Age-50, Gram-Ramgadh
16. Pavankumari W/o. Indrabhaan Yadav, Age-50, Gram-Padamghaat
17. Karaaibaai W/o Ranveersinh Yadav, Age-49, Gram-Guna
18. Indrabhaan Ramhawalsingh Yadav, Age-56, Gram-Padamghaat
19. Parvatibaai Mithilesh Yadav, Age-50, Gram-Ganeshgaam, Guna
20. Kalyansinh Parvatsinh Yadav, Age-55, Guna
21. Aasharaam Rajulal Jaatav, Age-24, Gram-Barkhira, Vidisha
22. Birpalsingh Mosabsingh Yadav, Age-61, Gram-Ramgadh

Summery:
Death : 05
At Shamgahaan CHC : 22
Refer to Ahwa to Surat : 23
Total : 50

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म