कोलारस - शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आया जिसमें दिल्ली की जनता ने भाजपा के 48 विधायकों को विजयश्री दिलवाकर दिल्ली विधानसभा में चुनकर भेजा दिल्ली विधानसभा के चुनावों में 27 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है दिल्ली जोकि समूचे देश भर की राजधानी होने के साथ - साथ राजनिति का भी केन्द्र विन्दु मानी जाती है जहां से तीन लोकसभा के चुनावों में भाजपा जीतती आई है किन्तु विधानसभा के चुनावों में भाजपा को काफी लम्बा इंतजार करना पड़ा जिसके बाद दिल्ली में भाजपा की बापसी हुई है दिल्ली विजय पर भाजपा के सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत है जिन्होंने दिल्ली की जनता को भाजपा की उपलब्धियां बताई साथ ही विपक्षी दल के कारनामें दिल्ली की जनता के सामने रखे ऐसे दिल्ली के अनमोल रत्न माने जाने वाले दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता बधाई के बहुत - बहुत पात्र है जिन्होंने दिल्ली में भाजपा का 27 वर्ष से चला आ रहा वनवास दिल्ली विधानसभा में खत्म करने का कार्य किया है दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का हम ह्रदय से आभार व्यक्त करते है - महेन्द्र यादव विधायक विधानसभा क्षेत्र कोलारस, रविन्द्र शिवहरे कार्यवाहक अध्यक्ष नगर परिषद कोलारस, भरत सिंह चौहान जनपद अध्यक्ष कोलारस, राजकुमार भार्गव पार्षद प्र.एवं भाजपा नेता कोलारस।