शिवपुरी - भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है संगठन के चुनाव मतदान की जगह कार्यकर्ताओं की राय सुमारी एवं आला नेताओं की सहमति के आधार पर संगठन के अध्यक्षों की घोषणा भाजपा में होती रही है मध्यप्रदेश में संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा आगामी 3-5 दिनों के अंदर हो सकती है उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर राय सुमारी की प्रक्रिया आयोजित की जायेगी भाजपा में 55 जिला सहित बड़े महानगरों में ग्रामीण अध्यक्ष को मिलाकर करीब 60 अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया भाजपा संगठन में जारी है जिसमें से आगामी कुछ दिनों में गुना लोकसभा क्षेत्र के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी के जिला अध्यक्षों की घोषणा भाजपा के चुनाव अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सूची में विना विवाद तथा सिंगल नाम के जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द की जायेगी जिन जिलों में गुटवाजी होगी उनके नामों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद की जा सकती है।
गुना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों गुना, अशोकनगर, शिवपुरी के जिला अध्यक्षों की घोषणा भाजपा संगठन पहली सूची में जारी कर सकता है जिसमें आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुये जातिगत आंकडों के आधार पर जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी जिसमें भाजपा के चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की एनओसी को आधार बनाकर ही केन्द्रीय संगठन के समक्ष भाजपा के जिला अध्यक्षों के नामों का पैनल सौपेंगे भाजपा के सूत्र बताते है कि भाजपा संगठन अशोकनगर में वर्तमान जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी को दूसरी बार रिपीट कर सकता है यदि अशोकनगर में ब्राह्राण चेहरा जिला अध्यक्ष रिपीट होता है तो गुना जिले से एससी वर्ग की महिला भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा संगठन जिला अध्यक्ष बना सकता है जिसके लिये भाजपा के चुनाव अधिकारी द्वारा लिये गये पैनल में भी गुना जिले की एससी महिला भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम भी राय सुमारी के दौरान संगठन के पास पहुंचे है ऐसे में यदि अशोक नगर से ब्राह्राण, गुना से एससी महिला तो जिला अध्यक्ष बनाया जाता है तो ऐसी स्थिति में शिवपुरी जिले से एससी अथवा ब्राह्राण चेहरे की जगह भाजपा दूसरे अन्य समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार कर सकता है शिवपुरी जिले से भाजपा जिला अध्यक्ष के लिये संभावित प्रमुख नामों में सुशील रघुवंशी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, राजू बाथम भाजपा जिला अध्यक्ष, सोनू विरथरे किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी, मनीष अग्रवाल युवा मोर्चा पदाधिकारी भौंती पिछोर वाले, गगन खटीक पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवपुरी, सीमा शिवहरे भाजपा नेता शिवपुरी के नाम जिला अध्यक्ष के लिये प्रमुखता के साथ दिखाई दे रहे है इनमें से जिस नाम पर सिंधिया की एनओसी जारी हो जायेगी उसका अध्यक्ष बनना तय है।