शिवपुरी - स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के समन्वय से 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन होगा यह कार्यक्रय स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.कमांक-01 शिवपुरी में सांय 07 बजे से शुरू होगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा नामित कलाकारों, अशोक कुमार कोरी गुना कबीर गायन एवं प्रदीप कुर्मी सागर के कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध बुंदेली लोकनृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। यह प्रसिद्ध कलाकर अपने साथियों के साथ रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत करेंगे भारत पर्व में कार्यक्रम स्थल शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.कमांक-01 शिवपुरी मे पहुंचकर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आनंद लें।
Tags
Shivpuri