कोलारस - स्कूल शिक्षा विभाग म. प्र. शासन द्वारा 11 वीं विभागीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम मे विकास खंड कोलारस अंतर्गत प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी पी. आर. भगत, शाला प्राचार्य विवेक महेंद्रा विकास खंड क्रीड़ा प्रभारी विनय रावत व विकास खंड कबड्डी कोच आर एल ओझा के मार्गदर्शन मे कोलारस विकास खंड की कबड्डी टीम का 2 दिवस प्रशिक्षण शास. कन्या उमावि कोलारस मे संपन्न हुआ।विकास खंड शिक्षा अधिकारी पी आर भगत और शाला प्राचार्य विवेक महेंद्रा द्वारा विकास खंड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी कबड्डी टीम का चयन किया। कबड्डी टीम मे आर एल ओझा (कप्तान),संजय लकड़ा, अरविन्द जाट, राजवीर यादव, राजेंद्र मेहता, सुल्तान यादव, कोमल प्रसाद, सतीश जाटव, सुरेन्द्र लोधी, महेन्द्र वर्मा, श्रवण बाथम आदि का चयन किया गया। चयनित टीम रविवार को जिला स्तरीय खेल आयोजन मे हिस्सा लेगी। इस हेतु वि. ख. शिक्षा अधिकारी पी. आर भगत व शाला प्राचार्य विवेक महेंद्रा ने टीम को अग्रिम बधाई प्रेषित की।
Tags
Kolaras