लंबे संघर्ष से मिली आजादी के प्रति कृतज्ञ होकर सभी राष्ट्र के विकास के लिये करें कार्य - उप मुख्यमंत्री - Bhopal



पीर पराई जाने रे... भक्ति संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल

माधवास रॉक बैंड, वृंदावन की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ रवीन्द्र भवन परिसर

भोपाल - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है जब भी हम बापू जी को याद करते हैं तो भूत हमें याद आता है देश में लंबे समय गुलामी रही। अभी देश को आज हुए बहुत ज्यादा वर्ष नहीं हुए हैं हमारे देश में सात सौ वर्ष की गुलामी रही है लंबे संघर्ष से मिली आजादी के प्रति कृतज्ञ होकर हम सभी को देश के विकास और समृद्धि के लिए योगदान देना चाहिए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वराज संचालनालय द्वारा रवीन्द्र भवन भोपाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित पीर पराई जाने रे... भक्ति संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण कर उनके पुण्य योगदान को स्मरण और नमन किया। 

पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित वरिष्ठ कलाकार हरचंदन सिंह भट्टी का किया सम्मान

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने स्वराज संस्थान संचालनालय एवं धर्मपाल शोधपीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तक "भारत की आत्म निर्भरता गांधीजी के विचार" का विमोचन किया। l उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित शहर के वरिष्ठ कलाकार हरचंदन सिंह भट्टी का सम्मान किया। उन्होंने उत्कृष्ट कला से मंत्रमुग्ध करने वाले सभी कलाकारों की सराहना की।

प्रमुख सचिव, संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने लोकरंग कार्यक्रम की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि इस मंच के माध्यम से विगत दिनों कलाकारों द्वारा अनेकता में एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विविधताओं के साथ वीर शहीदों की शौर्य गाथा को समाहित कर कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किये गए हैं।

कार्यक्रम में प्रख्यात माधवास रॉक बैण्ड वृंदावन के कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने मेरे बाँके बिहारी लाल...मीठे रस से भरियो री राधारानी... वृंदावन में डोलोगे तो राधे-राधे बोलोगे...आली री मोहे लागे वृंदावन नीको... जय राधामाधव... गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... तेरी मिट्टी में मिल मिल जावा...आज बिरज में होली रे... जैसे कई गीतों की प्रस्तुति दी। आभार उप संचालक स्वराज सस्थान संचालनालय श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म