सागर शर्मा शिवपुरी - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संचालन के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 जनवरी से 8 मार्च 2025 तक कई गतिविधियों का आयोजन होगा।
इस अभियान का शुभारंभ 22 जनवरी से जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान से किया गया। बुधवार की सुबह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ महिलाओं ने रैली निकाली। वहीं शाम को पोलो ग्राउंड में शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ सभी ने हस्ताक्षर किए।
सुबह जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक महेंद्र सिंह अंब, कन्या विद्यालय सदर बाजार के प्राचार्य द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर महिला बाल विकास शिवपुरी शहर से सुपरवाइजर अंगुरी बाथम,मधु यादव, नेहा दीक्षित, दीप्ति श्रीवास्तव,सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश जैन, कल्पना रायजादा जिला समन्वयक ममता संस्था एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।