भाजपा जिला अध्यक्ष के लिये जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम निकलकर आये सामने - Shivpuri



शिवपुरी - भाजपा पोलिंग बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी भाजपा द्वारा की जायेगी भाजपा जिला अध्यक्ष वर्तमान में राजू बाथम है उनके स्थान पर नये जिला अध्यक्ष की घोषणा संभवता दिसम्बर माह में हो सकती है जिसको लेकर भाजपा के अनेक नेता प्रयासरत है भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिये 60 वर्ष तक की आयु के कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर सकते है यदि 60 पार के फेर में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती आते है तो उनके स्थान पर दूसरे अन्य कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बनने का मौका मिल सकता है और यदि 60 पार का फेर प्रहलाद भारती के नाम के आगे नहीं आता है तो प्रहलाद भारती जिला अध्यक्ष के रूप में शिवपुरी जिले से संगठन की पहली पसंद हो सकते है बैसे तो जिला अध्यक्ष पद के लिये दो दर्जन से भी अधिक नाम चर्चाओं में दिखाई दे रहे है किन्तु दो दर्जन नामों में से हमने कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम जिला अध्यक्ष पद के लिये निकाले है हो सकता है भाजपा संगठन इनमें से किसी कार्यकर्ता के नाम पर मोहर लगा दे।

प्रहलाद भारती पूर्व विधायक एवं पूर्व निगम अध्यक्ष - प्रहलाद भारती पोहरी से विधायक रह चुके है साथ ही निगम मंडल में भी रह चुके है प्रहलाद भारती धाकड़ समाज से आते है वह भाजपा के मझे हुये कार्यकर्ता माने जाते है यदि 60 पार का फेर उनके नाम के आगे नहीं आता है तो जिला अध्यक्ष की रेस में प्रहलाद भारती सबसे आगे दिखाई दे सकते है। 

सोनू बिरथरे युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष - सोनू बिरथरे जन्म से भाजपा संगठन के विद्यार्थी परिषद से लेकर युवा मोर्चा, पंचायत की राजनिति से लेकर वर्तमान में भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते है सोनू बिरथरे की भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ है सोनू बिरथरे की छवि साफ सुधरी होने के साथ - साथ कार्यकर्ताओं के लिये सोनू बिरथरे हमेंशा साथ खड़े रहते है कार्यकर्ताओं की बात करें तो भाजपा के अन्य दावेदारों में भाजपा कार्यकर्ता सबसे ज्यादा सोनू बिरथरे के नाम को लायक करते है यदि संगठन ने कार्यकर्ताओं की राय को माना तो सोनू बिरथरे जिला अध्यक्ष के लिये प्रमुख नाम हो सकता है। 

अमित यादव भाजपा नेता रामगढ़ वाले - अमित यादव जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के पति है कोलारस विधायक महेन्द्र यादव के दामाद है इनके पिता हमेंशा से भाजपा संगठन से जुड़े रहे है अमित यादव स्वयं छात्र राजनिति से लेकर अभी तक भाजपा से ही जुड़े रहे है अमित यादव महल के करीबी भाजपा कार्यकर्ताओं में गिने जाते है भाजपा की राजनिति में सक्रिय होने तथा महल के करीबी होने के नाते कोलारस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता अमित यादव को जिला अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे है यदि महल की ओर से हरि झंड़ी मिलती है तो अमित यादव अध्यक्ष पद की रेस में आगे निकल सकते है। 

विपिन खैमरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष - विपिन खैमरिया छात्र राजनिति से लेकर मोदी फैंस क्लव, मंडल अध्यक्ष से लेकर वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष है विपिन खैमरिया का पूरा जीवन भाजपा की राजनिति से जुड़ा रहा है निष्पक्ष छवि के धनि विपिन खैमरिया का नाम भी भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में दिखाई दे रहा है विपिन खैमरिया को भाजपा संगठन में कार्य करने का काफी अनुभव है कार्यकर्ताओं की राय के साथ कोलारस विधायक एवं महल का समर्थन जुटाने में खैमरिया सफल होते है तो जिला अध्यक्ष की रेस में आगे निकल सकते है।

गगन खटीक पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवपुरी - गगन खटीक जिला पंचायत शिवपुरी के उपाध्यक्ष रह चुके है इनके पिता ओमप्रकाश खटीक कोलारस से तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके है गगन खटीक पंचायत की राजनिति से लेकर संगठन से भी जुड़े हुये है कार्यकर्ताओं की राय सुमारी के साथ शिवपुरी विधायक एवं महल का समर्थन जुटाने में खटीक कामयाव होते है और भाजपा संगठन रिजर्व कोटे के कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाता है तो गगन खटीक जिला अध्यक्ष के लिये सबसे सटीक नाम हो सकता है।  

धैर्यवर्धन शर्मा पूर्व पार्षद शिवपुरी - धैर्यवर्धन शर्मा शिवपुरी नगर से भाजपा के सक्रिय नेता माने जाते है भाजपा संगठन में कई पदों पर धैर्यवर्धन शर्मा रह चुके है सरकार की कमेटियों में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त है भाजपा संगठन में शर्मा की पकड़ काफी मजबूत है संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष का नाम तय होता है तो धैर्यवर्धन शर्मा जिला अध्यक्ष के रूप में सबसे मजबूत नाम हो सकता है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म