कोलारस परगने के पांच मंडल अध्यक्षों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय, विधायक यादव के करीबियों को मौका मिलना तय, खतौरा नये मंडल में कुशवाह या लोधी समाज के कार्यकर्ता को बनाया जा सकता है अध्यक्ष - Kolaras


हरीश भार्गव,शीलकुमार यादव, देवेन्‍द्र शर्मा, विशोक व्‍यास, जयकुमार झा, ध्रुुव यादव, रोहित वैैैैैैष्‍णव, सागर शर्मा, चंदन सिंह धाकड कोलारस - भाजपा में संगठन के चुनावों को लेकर तैयारियां जारी है संगठन में चुनाव तो एक नाम मात्र है कार्यकर्ताओं से राय सुमारी के उपरांत संगठन के वरिष्ठ अधिकारी एवं विधायकों की सहमति के आधार पर मंडल अध्यक्ष की घोषणा भाजपा में अभी तक होती रही है और इस बार भी यही प्रक्रिया देखने को मिल सकती है अभी पोलिंग बूथ अध्यक्षों के नामों की घोषणा की प्रक्रिया जारी है पोलिंग बूथ अध्यक्षों में करीब 25 प्रतिशत नये अध्यक्षों के नाम बदलकर शेष सूची यथावत रहने की जानकारी संगठन से प्राप्त हुई है जिसकी प्रक्रिया नवम्बर माह तक पूर्ण कर ली जायेगी उसके बाद मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा संगठन भाजपा कार्यकर्ताओं से राय सुमारी एवं विधायक की राय के आधार पर मण्डल अध्यक्षों के नामों की घोषणा सम्भवता दिसम्बर माह में कर सकता है उसके बाद जिला अध्यक्ष के नामों की सूची जारी हो सकेंगी कोलारस परगने में वर्तमान में भाजपा संगठन के पांच मंडल है छटवें मंडल के रूप में खतौरा को बनाये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है खतौरा मंडल में बदरवास एवं रन्नौद की पोलिंगों को जोड़कर नया खतौरा मंडल भाजपा संगठन बनाने जा रहा है जहां से कुशवाह अथवा लोधी समाज के भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा संगठन मंडल अध्यक्ष बना सकता है। 

दीपक जैन भाजपा कार्यकर्ता कोलारस - दीपक जैन करीब दो वर्ष पूर्व भाजपा में शामिल हुये किन्तु अपने प्रभाव एवं धनबल के चलते वह भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पीछे छोड़ते हुये विधायक के करीबी कार्यकर्ताओं में गिने जाने लगे आज भाजपा से कोलारस मंडल के लिये करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के लिये जोर अजमाईस में जुटे हुये है किन्तु भाजपा के अन्य मण्डल अध्यक्ष के दावेदार कार्यकर्ताओं का मानना है कि मण्डल अध्यक्ष की घोषणा भले ही संगठन द्वारा की जाये किन्तु यदि विधायक की सहमति दीपक जैन के नाम पर होती है तो दीपक जैन का मण्डल अध्यक्ष का रास्ता आसान हो सकता है।

हरिशंकर धाकड़ भाजपा कार्यकर्ता खरई मंडल - हरिशंकर धाकड़ ग्राम पंचायत तेंदुआ में निवास करते है पूर्व में सरपंच रह चुके है हरिशंकर धाकड़ का नाम महल एवं विधायक के करीबियों में गिना जाता है कोलारस परगने के खरई क्षेत्र धाकड़ बाहुल्य माता जाता है जहां से भाजपा संगठन धाकड़ भाजपा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बना सकता है जिसको लेकर हरिशंकर धाकड़ के साथ उमाचरण धाकड़ का नाम भी मंडल अध्यक्ष की रेस में दिखाई दे रहा है देखना है विधायक की सहमति के आधार पर किस कार्यकर्ता को मौका मिलता है। 

कल्याण सिंह यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा बदरवास - बदरवास मंडल यादव बाहुल्य माना जाता है यहां से वर्तमान में कल्याण सिंह यादव बांसखेड़ा वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष है विधायक के साथ - साथ संगठन से भी काफी लम्बे अंतराल से जुड़े हुये है भाजपा संगठन से लेकर विधायक भी कल्याण सिंह यादव को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाने का मन बना रहा है किन्तु किसी कारण से यदि कल्याण सिंह यादव की जगह दूसरे कार्यकर्ता का नाम आता है तो पूर्व सरपंच नरेन्द्र यादव को भाजपा बदरवास मंडल अध्यक्ष बना सकता है। 

विपिन शर्मा भाजपा कार्यकर्ता रन्नौद - विपिन शर्मा जब से राजनिति से जुड़े है तब से लेकर आज तक उनका जुड़ाव महल एवं कोलारस विधायक से रहा है भाजपा संगठन कोलारस परगने से एक ब्राह्राण भाजपा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाने का मन बना रहा है यदि कोलारस मंडल से ब्राह्राण भाजपा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया जाता तो रन्नौद मंडल से ब्राह्राण भाजपा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया जा सकता है जिसमें विपिन शर्मा भाजपा कार्यकर्ता रन्नौद के साथ - साथ दूसरा नाम अवध बोहरे मण्डल अध्यक्ष भाजपा रन्नौद का दिखाई दे रहा है। 

देवेन्द्र रघुवंशी मंडल अध्यक्ष भाजपा लुकवासा - लुकवासा मंडल रघुवंशी बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है लुकवासा ग्राम में रघुवंशी समाज का अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है लुकवासा मंडल से लगातार तीसरी बार रघुवंशी समाज के भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा संगठन मंडल अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर चुका है जिसको लेकर संगठन से जुड़े वर्तमान मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र रघुवंशी को विधायक की सहमति मिलने पर दूसरी बार भाजपा संगठन मंडल अध्यक्ष लुकवासा बना सकता है देवेन्द्र रघुवंशी के स्थान पर यदि नये कार्यकर्ता का नाम आता है तो वह भी रघुवंशी समाज का ही निकलकर सामने आ सकता है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म