राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ (NASO) के पंजाब राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बने कोलारस के ग्राम खरैह के आशुतोष शर्मा, समाज के लोगो ने दी बधाई - Shivpuri



मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरेह के युवक आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर से अपना व अपने परिवार का मान बडया है उन्हें राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ (NASO) के पंजाब राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस दौरान भाष्कर दूबे जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), रामेश्वर पांडे जी (राष्ट्रीय प्रवक्ता) एवं पंजाब के  संग के सभी सदस्यों ने बहुत बधाइयां दी आशुतोष शर्मा का यह चयन उनके निरंतर प्रयासों और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान का परिणाम है।

आशुतोष शर्मा समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों, शोध छात्रों और प्रशिक्षित उद्यमियों के साथ वार्ता करते रहते हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप किसानों को सम्यक जानकारी समय-समय पर प्राप्त होती रहती है। वे फसल के रोग, कीट और खाद के सम्यक उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही, वे किसानों को लागत को कम करते हुए स्वस्थ मृदा के सपने को साकार करने की दिशा में प्रेरित करते रहते हैं।

आशुतोष शर्मा का मानना है कि - किसानों को सही जानकारी और तकनीकी सहायता प्रदान करके ही कृषि क्षेत्र में सुधार लाया जा सकता है।

आशुतोष शर्मा को  पंजाब राज्‍य के प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त होने पर ब्राह्राण समाज के लोगो ने दी बधाई बधाई देने वालो में - अनन्‍द मिश्रा, गोपाल गुढावालेे, रामेश्‍वर भार्गव, हरीश भार्गव, विपिन खैमरिया, गोलू गौड, दीप गौड, अरूण शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, मंटू गौड, विशोक व्‍यास, दीपक वत्‍स, राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव, राजू पाण्‍डेय, दिलीप शर्मा, राम सडैया, सागर सडैया, सागर शर्मा, राजा शर्मा, भरत भार्गव, राजीव शर्मा सहित अनेक ब्राह्राण समाज के लोगो द्वारा बधाई दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म