कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिये भाजपा के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं का दाबा - Kolaras



कोलारस - भाजपा में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिये चुनावी प्रक्रिया कहें या संगठन द्वारा नियुक्ति की कार्यवाही भाजपा में प्रारम्भ हो चुकी है जिसके लिये वर्तमान समय में भाजपा में नये कार्यकर्ता बनाने का अभियान जारी है नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने के बाद पॉलिंग बूथ से लेकर मण्डल अध्यक्ष के लिये चुनावी प्रक्रिया के नाम पर नियुक्ति भाजपा संगठन द्वारा की जानी है आगामी तीन माह या दिसम्बर तक भाजपा संगठन में चुनावी प्रक्रिया के नाम पर नियुक्ति हो सकती है जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में संगठन में जगह पाने के लिये जोर अजमाईस का क्रम जारी है इसी बीच कोलारस मण्डल अध्यक्ष को लेकर भाजपा के आधा दर्जन कार्यकर्ता सक्रिय है देखना है कि भाजपा कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिये वर्तमान मण्डल अध्यक्ष धाकड़ को पुनः रिपीट करती है अथवा नये कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है भाजपा के ब्राह्राण कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन से मांग की है कि नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा संगठन से लेकर स्वयं कोलारस विधायक द्वारा अग्रवाल समाज के नये कार्यकर्ता को नगर परिषद उपाध्यक्ष बनाने में मुख्य भूमिका अदा की थी इस बार मण्डल अध्यक्ष के लिये ब्राह्राण भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा संगठन द्वारा मौका दिया जाना चाहिये जिससे कोलारस की राजनीति में ब्राहा्रण एवं अग्रवाल समाज का बोट बैंक भाजपा को आने वाले समय में साधने का मौका मिल सकें।

दीपक जैन भाजपा कार्यकर्ता कोलारस - नगर परिषद चुनाव के बाद दीपक जैन द्वारा कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी दीपक जैन वर्तमान समय में कोलारस विधायक के करीबी भाजपा कार्यकर्ताओं में सबसे आगे देखे जा रहे है देखना है कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिये यदि कोलारस विधायक दीपक जैन का नाम अपनी ओर से भेजते है तो वह कोलारस के नये मण्डल अध्यक्ष हो सकते है।

शिखर धाकड़ मण्डल अध्यक्ष भाजपा कोलारस - शिखर धाकड़ वर्तमान में कोलारस भाजपा मण्डल अध्यक्ष है संगठन से लेकर विधायकों से अच्छे संबंध बनाने में शिखर धाकड़ सफल रहे है भाजपा के नये एवं पुराने कार्यकर्ताओं में शिखर धाकड़ की अच्छी पकड़ है यदि कार्यकर्ताओं की राय भाजपा संगठन लेता है तो शिखर धाकड़ लगातार दूसरी बार कोलारस के भाजपा मण्डल अध्यक्ष हो सकते है। 

राम सडैया भाजपा मण्डल महामंत्री कोलारस - राम सडैया भाजपा के मूल कार्यकर्ता माने जाते है पार्षद के चुनाव से लेकर भाजपा के संगठन में कार्य करने का सडैया को काफी अनुभव है भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर संगठन तथा कोलारस विधायक से भी उनके काफी अच्छे संबंध है कार्यकर्ताओं की पसंद के साथ - साथ कोलारस विधायक का दिल जीतने में सडैया कामयाव होते है तो वह कोलारस के नये मण्डल अध्यक्ष भी वन सकते है।

रूद्राक्ष उर्फ गोलू गौड़ गुढ़ावाले - गोलू गौड़ गुढ़ा पंचायत से अपनी दादी मां को सरपंच बनाने से लेकर पंचायत की राजनीति में काफी लम्बे समय से सक्रिय बने हुये है भाजपा के कार्यकर्ताओं से गोलू गौड़ के काफी अच्छे संबंध में गोलू गौड़ सिंधिया के निकट कार्यकर्ताओं में गिने जाते है भाजपा कार्यकर्ताओं की राय से लेकर विधायक की मोहर गोलू के नाम पर लगती है तो सिंधिया के करीबी कार्यकर्ता होने के नाते गोलू गौड़ कोलारस भाजपा मण्डल अध्यक्ष बन सकते है। 

राहुल जैन भाजपा कार्यकर्ता कोलारस - राहुल जैन व्यापारी वर्ग से आते है धार्मिक एवं समाजिक कार्यो में राहुल जैन काफी लम्बे समय से सक्रिय बने हुये है राहुल जैन कड़े मुकावले में अपनी पत्नि को पार्षद बनाने में कामयाव रहे है भाजपा की मण्डल कार्यकारणी में भी सक्रिय बने हुये है राहुल जैन का नाम भी भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में गिना जा रहा है मण्डल अध्यक्ष की रेस में राहुल जैन सक्रिय भूमिका में दिखाई दे सकते है। 

डॉ. राजेश भार्गव भाजपा कार्यकर्ता कोलारस - राजेश भार्गव भाजपा के मूल कार्यकर्ता माने जाते है चिकित्सकों के संगठन से लेकर भाजपा के मण्डल संगठन में राजेश भार्गव काफी लम्बे समय से जुड़े हुये है बीते वर्ष ग्राम पंचायत चंदैनी से अपनी चाची जी का सरपंच का चुनाव जिताने में भार्गव सफल रहे है सामाजिक राजनीति से भी राजेश भार्गव जुड़े हुये है कोलारस विधायक से भी उनके परिवार के काफी अच्छे संबंध है कार्यकर्ताओं की राय के साथ कोलारस विधायक की शील लगती है तो राजेश भार्गव मण्डल अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे पहुंच सकते है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म