यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी धनंजय शर्मा की तूफानी चलानी कार्यवाही - Shivpuri


सागर शर्मा शिवपुरी - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस शिवपुरी यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा की तूफानी चलानी करवाई निरंतर जारी है यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है।

इसी क्रम में सोमवार 09 सितम्‍बर को प्रतिबंधित क्षैत्र (नो एन्ट्री) में पाये गये 04 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर वाहन चालकों से 20000/- रू समन शुल्क राशि अधरोपित की गई। विगत माहों में प्रतिबंधित क्षैत्र में वाहन चलाने वाले 43 वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही कर 215000/- की समन शुल्क राशि अधरोपित की गई है। 

साथ ही इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान शहर में तेज अवाज एवं फटाका फोडने वाले 02 बुलेट मोटर साईकिल चालकों के विरूध्द कार्यवाही कर 2000रू समन शुल्क राशि वसूल की गई है एवं तेज आवाज वाले साईलेंसरों को भी जप्त किया गया है। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही निरन्तर जारी है।                                   

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म