बदरवास के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - Badarwas



भगवान कृष्ण ने दुनिया को परमार्थ और सत्य के पथ पर चलने का दिया संदेश 


बदरवास - नगर के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें भगवान कृष्ण की शिक्षाओं के साथ साथ उनके जीवन दर्शन और लीलाओं से छात्राओं को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना और दीप प्रज्जवलन से हुई। विद्यालय के शिक्षक चंपालाल ओझा ने भगवान कृष्ण के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमारे राष्ट्र के आराध्य देव हैं और हमें उनके बताए गए सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए।

शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने  योगिराज भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं, जीवन दर्शन और मूल्यों के विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की मूल शिक्षा है कि फल की चिंता किए बगैर सदैव अपना कर्म पूर्ण ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। उन्होंने अपना पूर्ण जीवन परमार्थ और मानवता को सही दिशा देने में लगा दिया था। भगवान श्री कृष्ण हमारे देश के आराध्य और सदमार्ग के प्रणेता हैं उन्होंने समयानुसार मुरली के मधुर स्वर निकाले और समय आने पर हाथ में सुदर्शन चक्र भी धारण किया है जो कि हमें प्रेरणा देते हैं। शिक्षिका ममता यादव ने कृष्ण चरित्र और कृष्ण नाम की महिमा और मित्रता विषय पर बताते हुए कहा कि भगवान ने संदेश दिया है कि सभी समान हैं जिसका उदाहरण सुदामा हैं जो भगवान कृष्ण के बाल सखा थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृष्ण हमें सदैव प्रेरणा देते हैं और उनका जीवन दर्शन अनुकरणीय होकर हमेशा वंदनीय है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक चंद्रभान श्रीवास्तव,ममता श्रीवास्तव,बसंती मिंज,चंपालाल कुशवाह, लक्ष्मणप्रसाद राठौर,उदय रावत,विनीता कुशवाह, राजेश मिश्रा,शशि गुप्ता, श्रीकृष्ण सुमन,सोनिया भदकारिया,संतोष ओझा,महेंद्र कुशवाह,बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म