ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया भागवत आचार्य वासुदेव शास्त्री का सम्मान - Shivpuri



शिवपुरी - राम जानकी मंदिर पुलिस लाइन शिवपुरी में चल रही संगीतमय भागवत कथा के व्यास  पंडित वासुदेव शास्त्री चौकी वालों को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सम्मानित किया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा  सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं संभागीय सचिव महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि कथा पंडाल में प्रतिदिन सैकड़ो भक्तजन पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के दौरान व्यास वासुदेव शास्त्री ने रासलीला, मथुरा गमन, कंस वध, कुब्जा उद्धार एवं सुदामा चरित्र की दिव्य कथाओं का श्रवण कराकर सभी भक्तजनों को भक्ति रस में डुबो दिया। कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास पंडित वासुदेव शास्त्री को ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के द्वारा साल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, हरगोविंद शर्मा, अरविंद सरैया, कैलाश नारायण भार्गव, देवेंद्र टेडिया, कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा मड़वासा, महेंद्र शर्मा, राजकुमार सरैया, हरबंस त्रिवेदी, चंद्रशेखर दांतरे, गजानंद शर्मा, कैलाश मुद्गल, ओम प्रकाश समाधिया, सतीश सरैया, सुरेश भार्गव, मुरारी लाल मुदगल, राजेंद्र शर्मा, रामसेवक गौड, हरिबल्लभ शर्मा, सुरेश पाठक सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म