पूर्व नपं अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे के नेतृत्व में हुआ केंद्रीय मंत्री सिंधिया का ऐतिहासिक स्वागत - Kolaras

कोलारस - केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के संसदीय क्षेत्र गुना शिवपुरी अशोकनगर में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम बार शिवपुरी जाते समय भाजपा नेता,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने अपने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता के साथ खालसा होटल फोरलेन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का साफा पहनाकर,पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी,डोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष रोहित बंसल, पार्षद विक्की राजौरिया, पार्षद भानु जाट, सुरेश राठौर, पूर्व पार्षद मंगल कुशवाह, सुरेंद्र सोंटू शिवहरे, साहब सिंह धाकड़, वीरेंद्र सिंह यादव, रामेश्वर शिवहरे, अनिल कुमार जैन, दीपक भार्गव, पार्षद राजकुमार राजू भार्गव, लाला रघुवंशी, डॉ सिमरन रंधावा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका सैनी, महामंत्री राम सडैया, पार्षद राहुल जैन, पार्षद संदीप चंदेल, श्याम सिंह दांगी, संजय जैन, हरवीर धाकड़, दीपक लोधी, वीर सिंह जाटव, प्रमोद मिश्रा, अभिषेक जैन, नीरज खटीक, विजय कुशवाह, प्रमोद कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म