फूलराज होटल में आयोजित हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक,मनाया डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस - Kolaras



कोलारस - कोलारस नगर में स्थित होटल फूलराज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महान शिक्षावेद, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस उनकी छाया चित्र पर पुष्प अर्पित मनाया और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम में आगामी 25 जून 2024 को केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित हुई। 

इस अवसर पर कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा, जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया, पदम जैन, शंकरलाल रावत, पवन शिवहरे, नवल सिंह सोलंकी, वलवीर निवौरिया,देशपाल सिंह राजावत, दीपक जैन, सुनील गौड़,डॉ राजेश भार्गव, जगदीश (रिंकू) भट्ट, मंडल महामंत्री राम सडैया, अनरथ सिंह कुशवाह, रत्न कुशवाह, मनोज बंटी शिवहरे, दिनेश धाकड़, संदीप चंदेल पार्षद, प्रदीप त्यागी, सतीश भार्गव, गोपाल कबीर पंथी, सुभाष खटीक सहित अनेक कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म