अशोक वाटिका में माता सीता की प्राण प्रतिष्ठा समस्त राम भक्तों के लिए गौरव का विषय:सांसद डॉक्टर के पी यादव - Ashok Nagar



श्रीलंका में अशोक वाटिका में माता सीता की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव - 

अशोकनगर - श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका में माता सीता की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में स्थानीय सांसद केपी यादव सम्मिलित हुए।

सांसद डॉक्टर केपी यादव अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर अनुराधा सिंह यादव के साथ श्रीलंका पहुंचकर अशोक वाटिका में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वहां स्थित रामायण कालीन दर्शनीय स्थलों पर दर्शन किए। इस अवसर पर अशोक वाटिका में जहां पर माता सीता से हनुमान जी महाराज ने भेंट कर प्रभु श्री राम की मुद्रिका भेंट की थी उस स्थान के दर्शन किए।

जहां आज भी हनुमान जी महाराज के पदचिन्ह मौजूद है

 इस अवसर पर सांसद डॉक्टर केपी यादव ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं एक और जहां मेरे पूर्वजों ने मां जानकी करीला धाम मंदिर की सेवा की है ओर आज मुझे माता सीता के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता प्राप्त हुआ।

 हम सभी जानते हैं कि यहां पर भी मां सीता लगभग 11 माह तक रुकी थी। श्रीलंका पहुंचने पर अशोक वाटिका रामायण फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अवनीश त्रिपाठी, सीता माता अशोक वाटिका मंदिर ट्रस्ट श्रीलंका के अध्यक्ष श्री राधाकृष्णन जी,सीता माता मंदिर ट्रस्ट श्रीलंका के उपाध्यक्ष अत्तिमूलम जी आदि सभी ने सांसद डॉक्टर के पी यादव का आत्मीय स्वागत किया।श्री यादव ने सभी उपस्थित जनों को श्री जानकी माता मंदिर,करीला धाम पधारने का निमंत्रण दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म