भाजपा मंडल रन्नौद की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सम्पन्न - Rannod



रन्‍नौद - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी मंडल रन्नौद की संगठनात्म महत्वपूर्ण बैठक रेस्ट हाउस रन्नौद मे रखी गई  सर्वप्रथम मां भारती एवं भाजपा पार्टी के पित्र पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ हुआ बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर एवं करणीय कार्यो को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई  मंडल के प्रत्येक वूथ पर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को वूथ प्रभारी बनाकर उनको कार्य की जिम्मेदारी सौंपी ।

भाजपा की इस महत्पूर्ण बैठक के प्रभारी के रूप में भाजपा नेता,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे रहे इस दौरान रन्नौद मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे, मंडल प्रभारी हेमपाल सिंह दांगी, भगवत सिंह यादव, नरेन्द्र सिकरवार, विपिन शर्मा, उमेश शर्मा, जमुना प्रसाद कुशवाह, राजकुमार रजक, कौशल शर्मा, सुचिंद्र वोहरे, महेश खटीक, शिवराज सिंह पटेल, हरवीर धाकड़, मनोज ओझा, रामपाल लोधी, शिवकुमार लोधी, मोहन सिंह लोधी, सियाराम परिहार, नाती गुर्जर, गोलू शर्मा, भगवत गिरि, हल्के कुशवाह, धीरज सिंह जाट, रवि राय, भानू जाट सहित ग्रामीण क्षेत्र से आये सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म