बदरवास - मध्यप्रदेश में एक ओर विधानसभा चुनावोें को लेकर भाजपा का नया - नया रूप देखने को मिल रहा है वही दूसरी ओर भाजपा द्वारा खाली बड़े भाजपा सरकार के मण्डल अध्यक्षों के पदों को भरा जा रहा है इसी क्रम में कोलारस विधानसभा चुनाव के बीच में बदरवास मण्डल अध्यक्ष के खाली पड़े पद को भर्ते हुये भाजपा द्वारा कल्याण सिंह यादव को भाजपा मण्डल अध्यक्ष बदरवास की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दे कि भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के विगत दिनो भाजपा छोडक़र कांग्रेस में जाने के बाद से बदरवास मण्डल अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ था रिक्त हुए बदरवास मंडल अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी के कल्याण सिंह यादव को मंडल अध्यक्ष बदरवास बनाया गया है शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कल्याण सिंह यादव की घोषणा करते हुए माला पहनाकर सम्मान किया।