ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित - Shivpuri



कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा शक्ति को बताया सफलता का राज



शिवपुरी - ब्राह्मण समाज ने बैठक आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया। बैठक का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम के पूजन एवं वंदन से हुआ। यदि हम प्रतिभा को सम्मानित करेंगे तो वह स्वयं तो प्रोत्साहित होंगे ही साथ ही साथ समाज की नई पीढ़ी भी इससे प्रेरणा लेकर सफलता के नए प्रयास करेगी।

विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा एवं प्रवक्ता महावीर मुदगल ने बताया कि इन सभी प्रतिभाओं ने कठिन परिश्रम, लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा व पारिवारिक सपोर्ट से विभिन्न पदों पर चयनित होकर न केवल अपने माता-पिता का ही नाम रोशन किया बल्कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ईश्वर के साथ-साथ माता-पिता एवं गुरुओं को दिया।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान -

अंकिता शर्मा स्टेनोग्राफर गृह मंत्रालय, तेजस्विनी पाठक नीट एमबीबीएस में चयनित, अनुराग शर्मा जॉर्जिया से एमबीबीएस पूर्ण, काजल शर्मा स्टेनोग्राफर उज्जैन एवं अंबिका मुडोतिया सेनेटरी निरीक्षक नगर निगम इंदौर। इन सभी प्रतिभाओं को ब्राह्मण समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र सोल एवं श्रीफल भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल के द्वारा एवं आभार विजय लक्ष्मी मुडौतिया ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे खजूरी, ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश शर्मा सिरसौद, भार्गव समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण भार्गव, किशोर बोर्ड न्यायालय की सदस्य श्रीमती शोभा पुरोहित, सर्व ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी मुडौतिया, प्रवक्ता महावीर मुदगल, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज, राम लखन मुडौतिया, मनिका शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र थापक सिंहनिवास, राधा बल्लभ शर्मा एडवोकेट, राजवीर शर्मा, वासुदेव पाठक, शैलेंद्र दुबे खजूरी, महेंद्र शर्मा, श्रीमती रानी शर्मा, वीरेंद्र मुडौतिया, अरुण शर्मा, लवकुश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म