बुंदेलखंड में वर्चस्व का संग्राम राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के महारथियों में चुनावी जंग - MP News


विधायक कुंवर विक्रम सिंह (नाती राजा) की लोकप्रियता से बौखलाए पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह (मुन्ना राजा) जन आक्रोश यात्रा में विरोध किया उत्पन्न, मुन्ना राजा घर के रहे ना घाट के, कांग्रेस के शीर्ष ने तत्व तक पहुंची शिकायत

पंकज पाराशर - मध्य प्रदेश विधानसभा में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार और राजनगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर पहुंचे विधायक कुंवर विक्रम सिंह (नाती राजा) की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है विक्रम सिंह (नाती राजा) पूरे बुंदेलखंड में कांग्रेस के कद्दाबर नेता बने हुए हैं छतरपुर जिले में उनकी लोकप्रियता इतनी है कि भारतीय जनता पार्टी तो छोड़ कांग्रेस का ही एक कुनबा उनका विरोध करने पर उतारू हो गया है बीते रोज पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में जड़ आक्रोश यात्रा राजनगर विधानसभा पहुंची थी जन आक्रोश यात्रा में विधायक कुंवर विक्रम सिंह (नाती राजा) की जनता का सैलाब देखकर पूर्व केंद्रीय मंत्रीअरुण यादव गदगद हो गए, तो वही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह (मुन्ना राजा) लोकप्रियता देखकर बौखला गए और उन्होंने अपने कुछ समर्थकों को उपद्रव करने के लिए इशारा कर दिया गौरतलब है कि शंकर प्रताप सिंह (मुन्ना राजा) राजनीति के डूबते हुए सितारे बन गए, लगातार बीते कई विधानसभाओं में चुनाव हार चुके मुन्ना राजा कई बार दल भी बदल चुके अब पुनः कांग्रेस की ओर से राजनगर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र का माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे यही हाल बिजावर विधानसभा क्षेत्र में बीते चुनाव में देखा गया था जन आक्रोश यात्रा में विरोध उत्पन्न करने की शिकायत कांग्रेस के शीर्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं पर्यवेक्षक चंद्रकांत हरोड़े तक पहुंच चुकी है देखना दिलचस्प होगा कि अब मुन्ना राजा पर क्या कार्यवाही संगठन के द्वारा की जाती है ?

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म