शिवराज के गढ़ में सेंधमारी: BJP नेता राजेश पटेल समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल, पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने भी थामा हाथ - MP News

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भाजपा को महाकौशल और मुख्यमंत्री शिवराज के गढ़ में बढ़ा झटका लगा है। बुधनी से भाजपा नेता राजेश पटेल सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा बालाघाट से पूर्व सांसद बोध सिंह और सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे के भतीजे सुमित चौबे और रीवा से जनपद सदस्य दिलीप सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली।  

पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में राजेश पटेल, बोध सिंह भगत सभी नेताओं को अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि यह सब लोग सच्चाई का साथ दे रहे है। प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का या तो शिकार है या गवाह है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश के नौजवान को लेकर है। आज नौजवान सड़क पर घूम रहा है। शिवराज सिंह जी हर कुछ दिन में एक लाख पद भरने की घोषणा कर देते है। मैं तो उनसे कहता हूं कि जो रिक्त पद है उनको ही भर दीजिए। कमलनाथ ने कहा कि हमने 15 माह की सरकार में प्रयास किया कि प्रदेश को सही पटरी पर लाए। प्रदेश में कोई निवेश नहीं आ रहा। निवेश विश्वास से आता है। शिवराज जी ने छह बार इंवेस्टर्स समिट की। सब बोगस बात है। 

भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय तक रहा। बालाघाट से सांसद रहा पर पार्टी की रीति-नीति बदल गई है। 18 वर्ष के शिवराज में प्रदेश बदलाह हो गया। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं तो किसानों को उपत का मूल्य नहीं मिल रहा है। महंगाई की मार हर घर को परेशान कर रही है। प्रदेशवासियों ने कमल नाथ का 15 माह का कार्यकाल देखा है अब उन्हें आस है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शाम‍िल

यह बात बालाघाट से भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए कही। उनके साथ लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, बुदनी से राजेश पटेल, सुमित चौबे सहित अन्य नेता समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

आप सबके विश्वास से मुझे मिला बाल - कमल नाथ 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सबको पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आपके विश्वास से मुझे बल मिला है आज प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या शिकार है प्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं गांव की किराने की दुकान भी तब ही चलती है जब किसानों की जेब में पैसा हो। इसी सोच के साथ मैने कर्जमाफी की थी।

उन्‍होंने कहा कि आज जिसको तमिलनाडु और केरल में सामान बेचना हो तो वो मध्य प्रदेश में नहीं बल्कि पंजाब में फैक्टरी लगाता है क्योंकि उसे हमारे प्रदेश पर विश्वास ही नहीं है कार्यक्रम में विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कावरे, पूर्व विधायक मधु भगत, अनुभा मुंजारे सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

सनातन धर्म हम सभी का धर्म

उन्होंने भाजपा द्वारा सनातन धर्म को लेकर कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोप का जवाब देते हुए कहा कि सनातन धर्म हम सभी का धर्म है शिवराज जी को कुछ दिखाई और सुनाई नहीं दे रहा है उनकी घोषणा मशीन दोगुनी गति से चल रही है पर अब जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।

कार्यक्रम में 18 जनपद पंचायत सदस्य, 24 सरपंच, 41 पूर्व सरपंच, दो जनपद पंचायत अध्यक्ष, एक जिला पंचायत सदस्य, चार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और लगभग 1500 भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली इसमें राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे के भतीजे सुमित चौबे, अपाक्स संगठन के डा. भीम सिंह पटेल सहित अन्य शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म