वीरेन्द्र रघुवंशी के भाजपा से जाने पर कोलारस विधानसभा में नहीं होगा कोई असर-जिला अध्यक्ष राजू बाथम, 14 सितम्बर को भाजपा की कोलारस में विशाल रोड़ शो के बाद बदल जायेगा माहौल - Kolaras



कोलारस - कोलारस में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे रेस्ट हाउस में भाजपा की काम काजी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम उपस्थित रहे और आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष राजू बाथम द्वारा सभी मोर्चो के मण्डल अध्यक्षों से लेकर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें जिला अध्यक्ष बाथम द्वारा आने वाली 14 सितम्बर को कोलारस में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि आने वाले जन अशीर्वाद का कोलारस में होगा विशाल स्वागत जेसीवी से बरसाये जायेगें पुष्प साथ ही विशाल रोड़ सो निकाला जायेगा जिसमें जगह जगह किया जायेगा स्वागत, यात्रा शिवपुरी से चल कर कोलारस की ओर आयेगी जिसमें सेसई सड़क पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया जायेगा जिसके बाद पड़ोरा सड़क पर उसके बाद ग्वालियर पायपास कोलारस पर उसके बाद गुना वायपास कोलारस पर उसके बाद नगर के प्रवेश के बाद जगह जगह स्वागत किया जायेगा यह आम सभा कोलारस की एतिहासिक आम सभा होगी।

इसी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कोलारस विधायक पर निशाना लगाते हुये कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी को लिया आड़े हाथ कहा कि भाजपा विधायक कोलारस से गया है भाजपा सरकार से लेकर भाजपा के कार्यकर्ता आज भी भाजपा के पास है और हम विपक्ष को दिखा देंगे की भाजपा का हर एक कार्यकर्ता विधायक बनने का समर्थय रखता है और हम कोलारस विधानसभा से लेकर जिले भर में सभी को बदा देंगे कि कल भी कोलारस विधानसभा की जनता ने भाजपा को चुना था और आने वाली विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा के साथ है आने वाली 14 सितम्बर को विपक्ष देखेगा कोलारस में भाजपा का एतिहासिक विशाल जन सैलाव।

बता दे कि कोलारस के रेस्ट हाउस के भाजपा की आयोजित बैठक में भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा से असंतोष्ठ दिखाई दिये एक ओर भाजपा की आयोजित बैठक की चर्चाऐं कोलारस नगर में देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के दिग्गज नेताओं द्वारा भाजपा को मजबूत बताया साथ ही कहा 14 सितम्बर  के बाद कोलारस विधानसभा का बदल जायेगा माहौल ।

बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, पूर्व नपं. अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा, जन अशीर्वाद यात्रा के प्रभारी रामू विंदल, मण्डल अध्यक्ष शिखर धाकड़ तथा सभी मोर्चो के मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म