भाजपा नेता रघुराज धाकड़ सैंकड़ो बाहनों के काफिले के साथ भोपाल में गुरूवार को थामेंगे कांग्रेस का हाथ - Kolaras



कोलारस - भाजपा में असंतोष लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है पहले सिंधिया समर्थक माने जाने वाले एक बड़े नेता बैजनाथ सिंह यादव के कांग्रेस में वापसी कर चुके है इसके बाद अब भाजपा नेता तथा सिंधिया समर्थक रघुराज धाकड़ ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे धाकड भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है कोलारस विधानसभा क्षेत्र में यादव और धाकड समाज का बड़ा प्रभाव है कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि रघुराज सिंह धाकड 10 अगस्त गुरूवार को अपने हजारों भाजपाईयों के साथ समाज, अपने समर्थको के साथ काफिले के साथ भोपाल पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेगे कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहले ही झटका लग चुका था रघुराज धाकड पहले कांग्रेस में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं तथा उन्होंने सरपंच ओर जनपद का दायित्व भी निभाया है ऐसे में भाजपा के नजरिए से धाकड समाज के वोटो पर प्रभाव पड़ सकता है।  


केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुये नेताओं में दिखाई दे रहा भाजपा से संतोष कुछ ही समय में 3 बडे नेता जोकि सिंधिया समर्थक माने जाते है उन्हों ने छोड़ी भाजपा थामा कांग्रेस का हाथ वह कांग्रेस का कहना की कांग्रेस में शामिल नहीं बल्कि अपने घर वापिस आ रहे है सिंधिया समर्थक नेता मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है और जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक कहे जाने वाले रघुराज सिंह धाकड़ अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बड़ा काफिला लेकर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव व राकेश गुप्ता के बाद रघुराज सिंह धाकड़ के रूप में सिंधिया को बड़ा झटका लगने जा रहा है।


रघुराज सिंह धाकड़ गुरुवार को सुबह 8 बजे सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ भोपाल के लिए रवाना होंगे भोपाल स्थित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर कमलनाथ दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे बताया जा रहा है कि यह काफिला बैजनाथ सिंह यादव व राकेश गुप्ता से बड़ा होगा रघुराज सिंह धाकड़ कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता थे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के चलते वे सिंधिया के साथ भाजपा पार्टी में चले गए थे कांग्रेस पार्टी में रहने के दौरान रघुराज सिंह धाकड़ पार्टी में कई अहम पदों पर रहे भाजपा से कांग्रेस में जाने को लेकर जब सवाल पूछा गया कि क्या कारण है तो उन्होंने कहा कि भारतीय तब पार्टी में तवज्जो नहीं मिलने के चलते उन्हें घर वापसी करना पड़ रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म