लोड़ी माता के दर्शन को आई फरीदाबाद की दो महिलाओं से दुष्कर्म, होटल संचालक और नौकर पर लगाए आरोप - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिले में हरियाणा के फरीदाबाद की दो महिलाओं ने होटल संचालक और उसके नौकर पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिलाएं 28 जुलाई शुक्रवार को नरवर में लोड़ी माता मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने नरवर के वर्धमान होटल पर कमरा बुक किया था। यह होटल नरवर नगर परिषद के पार्षद पति शिवम जैन का है।
मामले में महिलाओं ने पुलिस को नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को दोनों महिलाएं शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंची। यहां होटल संचालक शिवम जैन और उसके नौकर अशोक कुशवाह के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी को बयान लेने और जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फिलहाल महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ बुरा काम किया
महिला ने आरोप लगाए है कि होटल संचालक ने शुक्रवार शाम को पूरे होटल खाली करवा दिया था। इसके बाद रात में मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ रेप किया। वहीं, दूसरी महिला ने होटल के नौकर अशोक कुशवाह पर आरोप लगाए है कि अशोक सोते वक्त मेरे कमरे में घुस आया था और मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दोनों सहेलियों ने नरवर थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तब दोनों सहेली शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची थीं।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगा मामला 
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला राजनीति से भी जुड़ा हो सकता है। जिस होटल संचालक पर आरोप लग रहे हैं उनकी पत्नि पार्षद भी हैं। वहीं, महिला पहले भी शिवम के होटल में रुक चुकी है। वह कई महीनों से शिवम को जानती थी। उसकी फोन पर बात भी होती थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म